तरण तारन, 31 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: तरण तारन उपचुनाव के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त खर्चा ऑब्जर्वर श्री मंज़रुल हसन ने आज जिले के विभिन्न पोलिंग बूथों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पोलिंग बूथों पर पीने के पानी, वेटिंग एरिया, शौचालयों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर आदि की सुविधाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि 100 फ़ीसदी वेबकास्टिंग सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि उपचुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और स्वतंत्र माहौल में संपन्न कराया जाएगा।
खर्चा ऑब्जर्वर श्री मंज़रुल हसन ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव खर्च से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा और हर प्रकार के खर्च पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र तरण तारन में 114 पोलिंग लोकेशनों पर कुल 222 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 4 मॉडल पोलिंग बूथ, 3 पिंक (महिला) पोलिंग स्टेशन और 1 पीडब्ल्यूडी पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा हर पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।













