![]()
गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक 50-55 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही शताब्दी एक्सप्रेस ने उसे टक्कर मारी तो वह कई फीट उछलकर गिर गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि
।
बीच से कट गए पैर
जीआरपी थाना पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो दोनों पैर कटकर अलग थे और गर्दन से ऊपर का हिस्सा बुरी तरह से कुचला हुआ था। जीआरपी थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। सोमवार शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी और पुलिस आसपास के क्षेत्र से गुमशुदा लोगों की डिटेल खंगाल रही है।
रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय हुआ हादसा
जीआरपी थाना पुलिस के जांच अधिकारी योगेश ने बताया कि गढ़ी हरसरू स्टेशन के पास पैदल यात्रियों के लिए इंटरलॉकिंग टाइल लगाकर रास्ता बना रखा है। सुबह के वक्त यहां से एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। जो सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से उसके बारे में जानकारी मांगी। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई।
ट्रेन से टकराकर उछला
उन्होंने बताया कि पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि ट्रेन से टकराने से वह उछलकर गिरा। ट्रेन की टक्कर से ही उसका शव कई टुकडों में बंट गया। मौका-मुआयना कर मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल 72 घंटे के लिए शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है।












