फ्रिज की सफाई का आसान तरीका: बस व्हाइट सिरका से चमकेगा कोना-कोना, बदबू भी होगी गायब

03 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Lifestyle Desk:  आजकल हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल होता है, लेकिन इसकी अंदरूनी सफाई अक्सर नजरअंदाज हो जाती है। समय के साथ फ्रिज में गंदगी, चिकनाई और खाने की मिली-जुली बदबू जमा होने लगती है, जिससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है।

अगर आप महंगे केमिकल्स से बचना चाहते हैं, तो एक आसान और असरदार घरेलू उपाय है—व्हाइट सिरका। इसमें मौजूद नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण फ्रिज को गहराई से साफ करने में मदद करते हैं।

ऐसे करें व्हाइट सिरके से सफाई

  • एक बाउल में पानी लें और उसमें थोड़ा सा व्हाइट सिरका मिलाएं
  • स्पंज या कपड़े की मदद से फ्रिज के शेल्फ, कोनों और दीवारों को साफ करें
  • जिद्दी दाग-धब्बे और चिकनाई आसानी से हट जाएंगे
  • साथ ही फ्रिज की बदबू भी दूर होकर अंदर फ्रेशनेस बनी रहेगी

फ्रिज क्लीनिंग के आसान हैक्स

बेकिंग सोडा से सफाई:
बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और फ्रिज के अंदर लगाकर हल्के हाथ से साफ करें। यह जिद्दी दाग हटाने के साथ बदबू भी खत्म करता है।

नींबू से ताजगी बनाए रखें:
एक कटोरी में नींबू का रस या टुकड़े रख दें। यह नेचुरल डिओडोराइजर की तरह काम करता है और फ्रिज को लंबे समय तक फ्रेश रखता है।

ब्रेड से बदबू दूर करें:
फ्रिज में एक स्लाइस ब्रेड रखने से नमी और बदबू कम होती है, क्योंकि ब्रेड हवा की दुर्गंध को सोख लेती है। इसे हर 1–2 दिन में बदलते रहें।

इन आसान घरेलू तरीकों को अपनाकर आप बिना किसी केमिकल के अपने फ्रिज को साफ, चमकदार और बदबू-फ्री बना सकते हैं।