17 Feb 2025: Fact Recorder
Stock Market News: शेयर बाजार की शुरुआत आज काफी खराब रही है। मार्केट खुलने के साथ ही लाल हो गया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों डाउन हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था।
शेयर मार्केट आज बड़ी गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी मार्केट खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 500 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 180 अंकों से ज्यादा गिर चुके थे।
प्रमुख इंडेक्स लाल
दिल्ली में आए भूकंप के झटकों की तरह आज शेयर बाजार में भी गिरावट का भूकंप आया है। बाजार के लगातार दबाव में कारोबार की वजह विदेशी निवेशकों का बिकवाली पर जोर और यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियां हैं। बीते शुक्रवार को भी विदेशी निवेशकों ने बाजार से पैसा निकाला था। अधिकांश प्रमुख इंडेक्स आज भी पूरी तरह लाल हैं। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 0.69% की गिरावट आई है। जबकि ऑटो इंडेक्स 1.30% गिर चुका है।
NSE पर ये बने टॉप लूजर
NSE पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में महिंद्रा पहले नंबर पर है। सुबह 10 बजे तक M&M का शेयर 4.13% नीचे आ गया था। इसके बाद हीरो मोटर्स (-2.26), आईसीआईसीआई बैंक (-1.81), टाटा स्टील (-1.47) और BEL (-1.46) सबसे बड़े लूजर बने हुए हैं।
Read More:‘पैरों तले जमीन हिली तो लगा…जिदंगी बस यहीं तक’; भूकंप के झटकों से खौफजाद लोगों की आपबीती