नेकी की बदी पर जीत का प्रतीक है दशहरा: कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने नंगल में समारोह में की भागीदारी

Dussehra symbolizes the victory of good

नंगल, 03 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk:  कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस (शिक्षा, सूचना और लोक संपर्क विभाग) ने कहा कि नेकी की बदी पर जीत का प्रतीक दशहरा पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सच्चाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है और नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन को रामलीला के रूप में प्रस्तुत किया जाता है, जिससे समाज को अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

बीती शाम नंगल में दशहरा पर्व के मौके पर मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने क्षेत्रवासियों को इस पवित्र धार्मिक आयोजन में भाग लेने पर बधाई दी और कहा कि भगवान श्री राम का प्रत्येक पल हमारे लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि राम ने हर कठिन और आसान परिस्थिति में सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और सम्पूर्ण रामायण में उनके जीवन की घटनाओं का वर्णन है, जिससे हम शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मानवता के कल्याण के लिए भगवान श्री राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर डा. संजीव गौतम (जिला कोऑर्डिनेटर), सुमित तलावाड़ा (ब्राह्मण बोर्ड सदस्य), दीपू बास, मनजोत रादा, रंजीत बंगा, एडवोकेट निशात गुप्ता, मोहित दीवान, चन्नन सिंह पम्मू ढिल्लो (सपरंच), अजे कुमार, सुधीर शर्मा, राजन धीमान, मानव खन्ना, सुमित शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।