30 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
International Desk: इंडोनेशिया: स्कूल भवन ढहने से दर्जनों बच्चे मलबे में दबे, एक की मौत; राहत कार्य 12 घंटे बाद भी जारी इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में सिदोअर्जो शहर के अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल में स्कूल भवन के ढहने से दर्जनों बच्चे मलबे में फंस गए। हादसे में एक 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और 99 अन्य छात्र घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।













