घरेलू शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 485 अंक उछला; निफ्टी 25,800 के पार बंद

09 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk:  हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। निवेशकों की खरीदारी के दम पर प्रमुख सूचकांकों में अच्छी बढ़त देखने को मिली।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 485.35 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,065.75 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 173.60 अंक या 0.68 प्रतिशत चढ़कर 25,867.30 के स्तर पर पहुंच गया।

कारोबार के दौरान बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी का रुझान रहा, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक संकेतों के साथ-साथ घरेलू स्तर पर मजबूत निवेशक धारणा ने बाजार की चाल को सकारात्मक बनाए रखा।