Home Breaking DME Accident: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, घने कोहरे के कारण करीब...
Hindi English Punjabi

DME Accident: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, घने कोहरे के कारण करीब 25 वाहन टकराए; 6 लोग घायल

14

29 Jan 2025: Fact Recorder

Delhi Meerut Expressway पर घने कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में आधा दर्जन के अधिक लोग घायल हो गए। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने जाम को खुलवाने का प्रयास किया।

  1. भोजपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
  2. हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर

मो9ीजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi Meerut Expressway Accident) पर बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में आधा दर्जन के अधिक लोग घायल हो गए।

हादसे के कारण एक्सप्रेस वे जाम के हालात पैदा हो गए। पुलिस में मौके पर जाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और जाम को खुलवाने का प्रयास किया। हादसे में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।