Dhurandhar: The Revenge की एडवांस बुकिंग में धमाल, रिलीज से पहले ही 2 लाख से ज्यादा टिकट बिके

11 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  Ranveer Singh स्टारर फिल्म Dhurandhar: The Revenge रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म के प्रीमियर में अभी करीब एक हफ्ता बाकी है, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Sacnilk के अनुसार 10 मार्च शाम तक भारत में फिल्म ने एडवांस टिकट बिक्री से करीब 16.74 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक बुकिंग को जोड़ने पर यह आंकड़ा 22.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

2 लाख से ज्यादा टिकट बिके

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के 2 लाख से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके हैं। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अनुमान है कि रिलीज से पहले ही फिल्म के पेड प्रीव्यू से लगभग 35 करोड़ रुपये तक की कमाई हो सकती है।

विदेशों में भी जबरदस्त क्रेज

फिल्म को विदेशों में भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार नॉर्थ अमेरिका में इसकी एडवांस बुकिंग 2 मिलियन डॉलर के आंकड़े के करीब पहुंच रही है। वहीं पहले दिन की एडवांस बुकिंग ही 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा हो चुकी है, जबकि प्रीमियर शो से लगभग 700,000 डॉलर की प्री-सेल्स दर्ज की गई हैं।

रिकॉर्ड तोड़ सकती है फिल्म

माना जा रहा है कि फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में Animal के ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती है।

कब रिलीज होगी फिल्म

Aditya Dhar के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 19 मार्च को Gudi Padwa और Ugadi के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इंडस्ट्री एनालिस्ट का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपये के आसपास ओपनिंग कर सकती है, जो इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल कर सकता है।