धर्मेंद्र की 90वीं जन्मतिथि पर बेटी एशा भावुक, साझा की यादें और तस्वीरें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आज 90वीं बर्थ एनिवर्सरी है। दिवंगत धरम जी का निधन 24 नवंबर को हुआ था, जिसके बाद इंडस्ट्री और

08 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आज 90वीं बर्थ एनिवर्सरी है। दिवंगत धरम जी का निधन 24 नवंबर को हुआ था, जिसके बाद इंडस्ट्री और फैन्स में शोक की लहर दौड़ गई। इस खास दिन पर उनकी बेटी एशा देओल ने पिता को याद किया और सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें साझा कीं। एशा ने भावुक पोस्ट में लिखा कि पापा के बिना हर दिन अधूरा लगता है, लेकिन उन्होंने अपने दिल में उनके प्यार, मार्गदर्शन और सीख को संजो लिया है। उन्होंने वादा किया कि पिता की विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगी और उनका प्यार उन लाखों तक पहुंचाएंगी, जो उन्हें उतना ही चाहते हैं जितना वह चाहती हैं।

बिग बॉस 19 के फिनाले में भी होस्ट सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद किया और उनके अंतिम संस्कार की घटनाओं को याद कर भावुक हो गए। सलमान ने उनके बेटों सनी और बॉबी देओल की तारीफ भी की। इस सीजन के विजेता गौरव खन्ना बने।