Dewash 5 month old child dies in Mahindergarh Crime News updet | महेंद्रगढ़ में 5 महीने के बच्चे की मौत: पीएचसी सेंटर पर पोलियो का इंजेक्शन दिलवाया, परिजनों का आरोप ज्यादा डोज व लापरवाही हुई – Mahendragarh News

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के एक पीएचसी सेंटर पर एक महिला अपने बच्चे को पोलियो का इंजेक्शन दिलवाया। परिजनों का आरोप उन्हें शक है कि इंजेक्शन में ज्यादा डोज देने व ठीक से न लगाने के कारण मौत हुई हैं। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजन

गांव देवास निवासी बलबीर ने पुलिस में दिए अपने बयान में बताया कि उसका पोता आरव 5 महीने का है। 16 अप्रैल को उसको पोलियो का इंजेक्शन दिलवाने के लिए, गांव के पीएचसी सेंटर पर शाम करीब 3 बजे उसकी पुत्रवधू काजल व उसकी मां गीता लेकर आई। वहां पर उसके पोते को एक महिला कर्मचारियों ने टीका लगाया और उसके बाद वह घर आ गए। घर आने पर उसका पोता बेहोश हो गया, हमने सोचा कि इंजेक्शन का नशा है।

नागरिक अस्पताल में बैठे परिजन

नागरिक अस्पताल में बैठे परिजन

सरकारी अस्पताल में जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया

रात को करीब दो-तीन बजे आरव बेहोश हो गया। फिर हम आरव को महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां पर डॉक्टर ने कहा कि आप इसे सरकारी अस्पताल में लेकर जाओ। उसके बाद हम आरव को सरकारी अस्पताल में लेकर आए। जहां पर डॉक्टर ने उसके पोते आरव को चेक करके मृत घोषित कर दिया।

नागरिक अस्पताल में ग्रामीण व परिजन पहुंचे

नागरिक अस्पताल में ग्रामीण व परिजन पहुंचे

लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई हो

उन्हें शक है कि उसके पोते की मौत इंजेक्शन में ज्यादा डोज देने के कारण व ठीक प्रकार से न लगाने के कारण हुई हैं। उसके पोते आरव का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाए। मौत की वजह जानकर लापरवाही करने वाले के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएं।