कार्यालय जिला जन संपर्क अधिकारी, फाजिल्का
फाजिल्का, 04 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने बीती रात साबूआणा ड्रेन का दौरा कर वहां ड्रेन में हुए कटाव को बंद करने के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 1 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण ड्रेन में अचानक तेज़ पानी आया, जिससे ड्रेन में कटाव हो गया। इसे बंद करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करवा दिया गया है।
डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं भी सुनीं और ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द कटाव को बंद कर पानी की निकासी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जल निकासी से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जहां कहीं भी भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी से जल निकासी के प्रबंधों की निगरानी कर रहा है और जल्द ही जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है, क्योंकि थोड़े समय में अत्यधिक बारिश हुई है, जो कि सामान्यत: इस क्षेत्र में पहले कभी नहीं देखी गई। इसके बावजूद प्रशासन लगातार तेज़ी से जल निकासी के प्रयास कर रहा है।
इस मौके पर एसडीएम वीर्पाल कौर भी उपस्थित थीं।











