डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत, वृद्धजनों के साथ मनाया भक्ति और सौहार्द का पर्व

दीपावली पर्व के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से वृद्ध आश्रम, राम कालोनी कैंप में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।

भक्ति और आनंद से सजी दीपोत्सव 2025 की शाम
दीपावली के उपलक्ष्य पर वृद्ध आश्रम में जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस सोसायटी व संस्कारी स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से भव्य भजन संध्या का आयोजन

होशियारपुर, 15 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk: दीपावली पर्व के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से वृद्ध आश्रम, राम कालोनी कैंप में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, रेडक्रॉस सोसायटी और संस्कारी स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी, होशियारपुर के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें समाजसेविका सतीश सिल्ही उप्पल का भी विशेष योगदान रहा। उन्होंने भक्ति संगीत और मधुर भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता और शांति से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व स्वागत समारोह से हुई, जिसके बाद गणेश वंदना और राम भजन प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात मां लक्ष्मी आरती का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता ने कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भक्ति भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने वृद्ध आश्रम के निवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रशासन हमेशा उनके कल्याण के लिए तत्पर रहेगा।

भजन संध्या ने सभी उपस्थित लोगों को एक घंटे के लिए शांति, भक्ति और आनंद की अनुभूति से भर दिया। इस अवसर सचिव रेडक्रास सोसायटी मंगेश सूद, संयुक्त सचिव आदित्य राणा, राजीव बजाज, प्रीति गुप्ता, तुषार, परितोष, मनी गोगिया के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।