शिमला 10 जनवरी, 2025: Fact Recorder
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में शाहपुर क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की विभिन्न मांगों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
