12 January 2026 Fact Recorder
Chandigarh Desk: – सोमवार सुबह चंडीगढ़ में एक बार फिर घना कोहरा छा गया। न्यूनतम तापमान 5°C और अधिकतम 14°C दर्ज किया गया, जिससे ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है।
मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार, चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में घनी धुंध जारी रहने की संभावना है। अगले सात दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कई स्थानों पर धुंध बढ़ सकती है।
पिछले दो वर्षों की तुलना में मौसम में बदलाव देखा गया है। वर्ष 2025 में 11 जनवरी को अधिकतम 18.4°C और न्यूनतम 11°C, जबकि वर्ष 2024 में अधिकतम 18.9°C और न्यूनतम 8°C दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने 12 जनवरी से 17 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।













