24 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: स्पाइसजेट की दिल्ली से लेह जा रही एक उड़ान में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान में चिंगारी और आग के संकेत दिखाई दिए। पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत सतर्कता बरती और विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के चलते यह आपात स्थिति उत्पन्न हुई। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, घटना के दौरान यात्रियों में दहशत का माहौल रहा।
लैंडिंग के बाद यात्रियों को एहतियातन एयरपोर्ट पर ही रोका गया है। संबंधित एजेंसियां विमान की तकनीकी जांच कर रही हैं और एयरलाइन की ओर से आगे की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।













