Tue, 21 Jan 2025: Fact Recorder
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उनके साथ ही जेपी नड्डा राजनाथ सिंह अमित शाह नितिन गडकरी शिवराज सिंह चौहान मनोहर लाल धर्मेंद्र प्रधान हरदीप सिंह पुरी गिरिराज सिंह सहित कई बड़े नेता दिल्ली में प्रचार करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 14 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
- जेपी नड्डा, अमित शाह व योगी भाजपा प्रत्याशियों के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
- भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री शामिल भी उतरेंगे मैदान में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, गिरिराज सिंह दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी दिल्ली में वोट मांगेंगे।
भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री की रैली 27 व 30 जनवरी के साथ ही दो या तीन फरवरी को आयोजित करने की तैयारी है। इनमें दो रैली यमुना पार और एक बिजवासन या द्वारका में होगी। योगी आदित्य नाथ की 14 चुनावी रैली होगी। प्रत्येक जिले में उनकी एक रैली आयोजित करने का प्रस्ताव है। भाजपा ने स्टार प्रचारकों के माध्यम से दिल्ली में अलग-अलग वर्गों को साधेगी।
गडकरी ने चार सड़क परियोजनाओ को दी मंजूरी
मोदी सरकार ने ने दिल्ली में कई सड़कों का निर्माण किया है। कई सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। हाल ही में भाजपा सांसदों की मांग पर भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चार सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। गडकरी भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। दिल्ली के विकास में शहरी विकास मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके मंत्री मनोहर लाल भी स्टार प्रचारक हैं।
