5 Feb 2025: Fact Recorder
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। सुरक्षा के लिहाज से राजधानी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर है। वहीं, संवेदनशील बूथों पर भारी पुलिसफोर्स तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस और Election Commission ने चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं।
- आज दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान हो रहा है।
- पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
- आठ फरवरी को चुनाव का परिणाम आएगा।
Delhi vidhan sabha chunav के लिए राजधानी दिल्ली में आज (05 फरवरी) यानी बुधवार सुबह सात बजे से सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। वहीं, दिल्लीवासियों ने वोट डालना शुरू कर दिया है। उधर, दिल्ली पुलिस ने चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आज राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है और सभी संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
