20 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार सुबह जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ। घटना के समय सीएम गुप्ता आवास पर आम जनता की समस्याएं सुन रही थीं। इसी दौरान करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने पहले उन्हें कुछ कागज दिए और फिर अचानक उन पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता की आवाज को दबाने की साजिश है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी इस घटना को “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पूरे राज्य का नेतृत्व करती हैं और अगर मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।
घटना के बाद सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।













