2 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Sports Desk: Delhi Capitals ने Lucknow Super Giants को छह विकेट से हराकर Indian Premier League 2026 में जीत के साथ शानदार आगाज किया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से मिचेल मार्श ने 35 और अब्दुल समद ने 36 रन बनाए, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से बड़ा स्कोर नहीं बन सका। दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने तीन-तीन विकेट झटके।
142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 26 रन तक चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार साझेदारी करते हुए मैच का रुख पलट दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 119 रन जोड़कर टीम को 17.1 ओवर में जीत दिला दी। रिजवी ने नाबाद 70 रन और स्टब्स ने 39 रन की अहम पारी खेली।
इस जीत के साथ दिल्ली ने सीजन में अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की है। वहीं, शुरुआती मुकाबलों के बाद अंक तालिका में Rajasthan Royals शीर्ष पर है, जबकि Royal Challengers Bengaluru दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। Mumbai Indians और Punjab Kings भी जीत के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं। दूसरी ओर Gujarat Titans, Kolkata Knight Riders, लखनऊ, Sunrisers Hyderabad और Chennai Super Kings को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे वे फिलहाल निचले पायदान पर हैं।













