दिल्ली ब्लास्ट: फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन शाहिद की पहली तस्वीर सामने आई, जैश की महिला कमांडर होने का दावा

दिल्ली ब्लास्ट: फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन शाहिद की पहली तस्वीर सामने आई, जैश की महिला कमांडर होने का दावा

11 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk: दिल्ली ब्लास्ट मामले में नया खुलासा: फरीदाबाद से गिरफ्तार महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद की तस्वीर आई सामने, जैश-ए-मोहम्मद की महिला कमांडर होने का आरोप                                        फरीदाबाद में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार की गई डॉ. शाहीन शाहिद की पहली तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहीन शाहिद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की शाखा “जमात-उल-मोमिनात” की भारत में कथित लेडी कमांडर है। उस पर आरोप है कि वह महिलाओं को मनोवैज्ञानिक युद्ध, प्रचार और फंडिंग जैसी गतिविधियों में शामिल कर रही थी।

सूत्रों के मुताबिक, डॉ. शाहीन शाहिद लखनऊ की रहने वाली है और फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में कार्यरत थी। उसकी गिरफ्तारी मुजम्मिल की निशानदेही पर हुई, जिसने अपनी कार में AK-47 छिपाने की अनुमति दी थी। जांच में यह भी सामने आया कि शाहीन आतंकी नेटवर्क का हिस्सा थी और जैश प्रमुख मसूद अजहर की बहन सहीदा अज़हर के संपर्क में थी। बताया जा रहा है कि वह उसके इशारे पर भारत में जैश की महिला ब्रिगेड तैयार कर रही थी।

दिल्ली ब्लास्ट मामले में कई डॉक्टरों के नाम सामने आ चुके हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि ये सभी एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हैं, जिसने दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके को अंजाम दिया। अब तक इस घटना में 10 लोगों की मौ/त हो चुकी है और जांच एजेंसियां कई एंगल से मामले की गहन जांच में जुटी हैं।