Dehra Head-On Collision Two Bikes Two Youth Injured News Update | देहरा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर: SDM ऑफिस कर्मचारी समेत दो गंभीर घायल, टांडा रेफर – Dehra News

देहरा के परागपुर स्थित हार बाग में शुक्रवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एसडीएम ऑफिस के कर्मचारी रजनीश कुमार और केंद्रीय संस्कृत संस्थान बलाहार के स्टूडेंट निखिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

घायल रजनीश कुमार दोदू राजपुता, तहसील रक्कड़ के रहने वाले हैं। वहीं निखिल कुमार नालागढ़ के निवासी हैं। दोनों को पहले सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। डॉक्टर रोहित के अनुसार, दोनों घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया।

रजनीश कुमार और निखिल कुमार गंभीर रूप से घायल है।

रजनीश कुमार और निखिल कुमार गंभीर रूप से घायल है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सीधी टक्कर को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। देहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है।