DC vs LSG Fantasy Team | Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Playing XI | लखनऊ Vs दिल्ली फैंटेसी-11: निकोलस पूरन IPL 2025 के टॉप रन स्कोरर, कप्तान चुन सकते हैं

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का 40 वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ में खेला जाएगा। विकेटकीपर विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल, निकोलस पूरन और अभिषेक पोरेल को चुन सकते हैं।

  • केएल राहुल IPL 2025 में खेले 6 मैचों में 158.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 266 रन बनाए हैं। वहीं दो अर्धशतक भी जमाया है।
  • निकोलस पूरन IPL 2025 के खेले 8 मैच में 205.59 की स्ट्राइक से 368 रन बनाएं। वहीं 4 अर्धशतक भी शामिल है।
  • अभिषेक पोरेल IPL 2025 के खेले 7 मैच में 159.51 की स्ट्राइक से 174 रन बनाएं। अब तक 18 चौका और 6 छक्का जड़ चुके हैं।

बैटर्स बल्लेबाज के तौर पर मिचेल मार्श, करूण नायर और ट्रिस्टन स्टब्स को चुन सकते हैं।

  • मिचेल मार्श IPL 2025 के खेले 7 मैच में 167.98 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी की और 299 रन बनाएं। अब तक 4 अर्धशतक भी जमा चुके हैं।
  • करुण नायर IPL 2025 के खेले 3 मैच में 196.72 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी की और 120 रन बनाएं। अब तक एक अर्धशतक भी जमा चुके हैं।
  • ट्रिस्टन स्टब्स IPL 2025 में खेले 7 मैचों में 160.53 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 183 रन बनाए हैं।

ऑलराउंडर्स ऑलराउंडर्स के तौर पर अक्षर पटेल और एडेन मार्करम को चुन सकते हैं।

  • अक्षर पटेल IPL 2025 के खेले 7 मैचों में 159.09 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी की है और 140 रन बनाए हैं। वहीं 1 विकेट भी लिए हैं।
  • एडेन मार्करम IPL 2025 के खेले आठ मैचों में 149.73 की स्ट्राइक से 274 रन बनाए हैं। 3 अर्धशतक भी जमाया है। वहीं 2 विकेट भी लिए हैं।

बॉलर्स गेंदबाज के तौर पर मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और शार्दूल ठाकुर को चुन सकते हैं।

  • मिचेल स्टार्क IPL 2025 के खेले 7 मैचों में 10.68 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए हैं।
  • कुलदीप यादव IPL 2025 के खेले 7 मैचों में 6.25 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट लिए हैं।
  • शार्दूल ठाकुर IPL 2025 के खेले 8 मैचों में 11 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट लिए हैं।

कप्तान किसे चुनें?

निकोलस पूरन को कैप्टन और केएल राहुल को उपकप्तान चुन सकते हैं।

खबरें और भी हैं…