धर्मेंद्र की तबीयत पर बेटी ईशा देओल का अपडेट -कहा, “पापा की सांसें चल रही हैं”

धर्मेंद्र की तबीयत पर बेटी ईशा देओल का अपडेट -कहा, “पापा की सांसें चल रही हैं”

11 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk: धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर, बेटी ईशा देओल ने अफवाहों पर लगाई लगाम — “पापा रिकवर कर रहे हैं”                                                                                                                    दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार रात से उनकी हालत को लेकर सोशल मीडिया और कुछ चैनलों पर निधन की झूठी खबरें फैलने लगीं, जिन पर अब परिवार ने स्थिति स्पष्ट की है।

धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। कृपया उनके स्वास्थ्य को लेकर झूठी अफवाहें न फैलाएं। सभी से अनुरोध है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार की निजता का सम्मान करें।”

वहीं, बेटी ईशा देओल ने भी पिता के हेल्थ को लेकर अपडेट साझा किया और झूठी खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “लगता है कुछ मीडिया हाउसेज़ को झूठी खबरें फैलाने की बहुत जल्दी है। पापा स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। कृपया हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।”

परिवार और डॉक्टरों के अनुसार, धर्मेंद्र की हालत फिलहाल नियंत्रण में है और उनकी लगातार मेडिकल निगरानी की जा रही है।