15 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: दैनिक राशिफल 15 अक्टूबर 2025: आज का Horoscope – पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
मेष (Aries): आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। बैंकिंग और वित्तीय मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, घर में मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। बच्चों और परिवार से मदद मिलेगी।
वृषभ (Taurus): दिन भागदौड़ भरा रहेगा। व्यापार में नई तकनीक का उपयोग लाभकारी रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक लेन-देन में सफलता मिलेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का अवसर मिलेगा।
मिथुन (Gemini): आर्थिक मामलों में लाभ का योग है, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहन की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। पड़ोसी और तकनीकी ज्ञान से लाभ होगा। घर और यात्रा में खर्च संभव है।
कर्क (Cancer): आज का दिन लाभदायक रहेगा। संतान और परिवार से प्रसन्नता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, व्यवसाय में आय बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी कामकाज में भी सफलता मिलेगी।
सिंह (Leo): आज वाणी पर नियंत्रण रखें। मित्रों से सहयोग मिलेगा और चल रही समस्याओं में सुधार होगा। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन कारोबार में लाभ का योग है।
कन्या (Virgo): शुक्र और सूर्य का शुभ योग है। सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार या यात्रा में सावधानी रखें। कानूनी मामलों में सफलता संभव है। घर और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
तुला (Libra): आज शुभ अवसर मिलेंगे। अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सजग रहना होगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, पर मेल-मिलाप संभव है। रोजगार में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक (Scorpio): आज मिलाजुला दिन रहेगा। व्यापार में अधिक मेहनत की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार और पुराने मित्रों से शुभ समाचार मिलेगा। उपहार की प्राप्ति भी संभव है।
धनु (Sagittarius): सामाजिक कार्यों में भागीदारी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पेट संबंधी समस्या की संभावना है, खानपान संयमित रखें। आलस्य छोड़कर मेहनत करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मकर (Capricorn): आर्थिक लाभ का योग है। ससुराल से सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है। संतान का सहयोग मिलेगा। पुराने कामों के लिए प्रोत्साहन भी संभव है।
कुंभ (Aquarius): बुद्धि और कौशल का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में संयम रखें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ संभव है। सेहत के प्रति सजग रहें। किसी पर अधिक भरोसा न करें।
मीन (Pisces): परेशानी दूर होगी। बच्चों से जुड़ा विवाद समाप्त होगा। परिवार और मित्रों के साथ समय सुखद बीतेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल रहेगा। घर और वाहन सुख का योग है।