दैनिक राशिफल: 06 नवंबर 2025 का अपना आज का भविष्य जानें

दैनिक राशिफल: 06 नवंबर 2025 का अपना आज का भविष्य जानें

06 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk: मेष (Aries): आज घर में किसी मित्र या मेहमान के आने से खुशी मिलेगी। पार्टनरशिप वाले व्यापार में सहयोग मिलेगा। माता-पिता और मातृ पक्ष से लाभ संभव है। शाम को जीवनसाथी के साथ घुमने का अवसर मिलेगा।

वृष (Taurus): दिन का दूसरा भाग शुभ रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में लाभ होगा। नया मकान या दुकान खरीदने के योग हैं।

मिथुन (Gemini): आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। अधिकारियों से तनाव संभव है। बैंक और धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी।

कर्क (Cancer): बड़े व्यक्ति की मदद से रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। सरकारी काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और शाम को मित्रों के साथ आनंद का समय मिलेगा।

सिंह (Leo): व्यवसाय में लाभ के मौके हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बड़े सौदे से धन वृद्धि होगी। शाम को भाई-बहनों के साथ पारिवारिक चर्चा संभव है।

कन्या (Virgo): काम सुचारू रूप से होगा और परिवार से सहयोग मिलेगा। छात्र पढ़ाई के बजाय मनोरंजन में समय देंगे। व्यापार में लाभ और पारिवारिक तनाव समाप्त होने के योग हैं।

तुला (Libra): शिक्षा और करियर के लिए दिन शुभ है। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और व्यापार की परेशानियां दूर होंगी। घर के अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक (Scorpio): मेहनत से सफलता और धन लाभ का योग है। परिवार में तनाव का समाधान होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए प्रस्ताव संभव हैं। व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

धनु (Sagittarius): घर की जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा में लाभ और ऋण चुकाने के अवसर हैं।

मकर (Capricorn): उन्नति और व्यापार में लाभ के योग हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।

कुंभ (Aquarius): लव लाइफ में सहयोग रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में यश वृद्धि होगी। व्यवसाय में दिन शुभ है। वाहन खरीदने के लिए अनुकूल दिन। पड़ोस के विवाद निपटाने का प्रयास करें।

मीन (Pisces): खोया और अटका धन मिलेगा। नया व्यवसाय लाभकारी रहेगा। व्यापार में नए आय स्रोत विकसित होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश के फैसले में जीवनसाथी की सलाह लें।