13 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2025: आज का Horoscope पढ़ें मेष (Aries): आज खर्चीला दिन रहेगा। ऐशो आराम की चीजों में धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन नुकसान नहीं होगा। विद्यार्थी किसी संस्थान में दाखिला पाने में सफल रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में सहयोग मिलेगा।
वृष (Taurus): कामकाज में दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक व्यवसाय में पिता की सलाह लाभदायक होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। फिजूलखर्ची से बचें। संतान के विवाह से अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ खुशहाल रहेगी।
मिथुन (Gemini): माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी की जरूरतों का ध्यान रखें। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। अनियंत्रित खर्चों से बचें।
कर्क (Cancer): घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कर्मचारियों पर ध्यान दें। निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है।
सिंह (Leo): कार्यक्षेत्र में सजग रहें। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विरोधियों की साजिश से सावधान रहें। पुराने मित्र से मिल सकते हैं। संतान की सेहत पर ध्यान दें।
कन्या (Virgo): कारोबार के लिए नई योजनाएं बनाएं। वरिष्ठों की सलाह से अटके कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी की सलाह लाभदायक रहेगी। शॉपिंग का समय अच्छा है।
तुला (Libra): संपत्ति में निवेश के लिए दिन उत्तम है। संतान के विवाह संबंधी समस्याएं समाप्त होंगी। बुजुर्गों से मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार के बच्चों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक (Scorpio): कारोबार और व्यापार के लिए दिन अच्छा है। कोर्ट के मामलों में वरिष्ठों की सलाह से समाधान होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सगे संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है।
धनु (Sagittarius): पिता की सलाह से पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में पैसों के मामले में सतर्क रहें। लव लाइफ में नवीनता आएगी। संतान के भविष्य के लिए निवेश करें। राजनीति में जनता का समर्थन मिलेगा।
मकर (Capricorn): योजनाओं का लाभ मिलेगा। नया काम या कारोबार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। छात्रों को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी। ससुराल से लाभ और सम्मान मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा।
कुंभ (Aquarius): कार्यक्षेत्र में उलझन और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में तालमेल बनाए रखें। अपरिचित व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। अटका काम पूरा होगा।
मीन (Pisces): सप्ताह का पहला दिन अनुकूल है। बड़ी चाहत पूरी होगी। विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। घर की खरीदारी करें। निवेश के लिए दिन उत्तम है। बच्चों की ओर प्रसन्नता रहेगी। बीमार जातकों का स्वास्थ्य सुधरेगा।