05 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: मेष (Aries) 05 नवंबर, 2025, बुधवार को चंद्रमा पहले भाव में रहेगा। आज काम की गति धीमी रहेगी और पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। विरोधी बाधा डाल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धर्म और आध्यात्मिकता से मानसिक शांति मिलेगी। घरेलू विवाद से बचने के लिए मौन रहना लाभदायक रहेगा। व्यापार में मेहनत का फल आने में समय लगेगा।
वृष (Taurus)
बारहवें भाव में चंद्रमा आपको चिंताओं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से प्रभावित करेगा। आंखों का ध्यान रखें। घर में विरोध का माहौल रहेगा। मौन रहकर विवाद टालें। खर्च बढ़ सकता है। शुरू किए गए काम अधूरे रह सकते हैं। वाहन धीमे चलाएं, दुर्घटना की संभावना है।
मिथुन (Gemini)
ग्यारहवें भाव में चंद्रमा लाभ और सुख का संकेत देता है। अविवाहितों के लिए जीवनसाथी मिलने की संभावना है। धन लाभ होगा और मित्रों के साथ आनंददायक समय बीतेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। नया काम या प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क (Cancer)
दसवें भाव में चंद्रमा आपके कामकाज में सफलता दिलाएगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। परिवार के साथ खुलकर बातचीत करें। घर की सजावट पर ध्यान दें। मां के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। योग और ध्यान करने से मन शांत रहेगा।
सिंह (Leo)
नवें भाव में चंद्रमा मिश्रित फल देगा। कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। विदेश से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। दोपहर के बाद गुस्सा बढ़ सकता है। व्यवसाय में समस्या आ सकती है।
कन्या (Virgo)
आठवें भाव में चंद्रमा वाणी और क्रोध पर नियंत्रण की आवश्यकता दिखाता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। खर्च बढ़ सकता है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला (Libra)
सातवें भाव में चंद्रमा मनोरंजन और मित्रों से मुलाकात का संकेत देता है। खरीदारी और अपनों के लिए खर्च करने का समय है। जीवनसाथी के साथ निकटता आपको खुश करेगी। लोगों से मान- सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
छठे भाव में चंद्रमा पारिवारिक सुख-शांति और मानसिक प्रसन्नता देगा। कार्य में सफलता मिलेगी। विरोधियों की चाल नाकाम रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। अस्वस्थ व्यक्तियों का स्वास्थ्य सुधरेगा। बाहर खाने-पीने से बचें।
धनु (Sagittarius)
पांचवें भाव में चंद्रमा संतान की पढ़ाई और स्वास्थ्य की चिंता दिखाता है। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी और परिवार के लिए समय निकालें।
मकर (Capricorn)
चौथे भाव में चंद्रमा कठिन परिस्थितियों और पारिवारिक समस्याओं का संकेत देता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शरीर को आराम दें। दोस्तों से नुकसान की संभावना है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। सावधानी रखें।
कुंभ (Aquarius)
तीसरे भाव में चंद्रमा मानसिक हल्कापन और उत्साह बढ़ाएगा। भाई-बहनों और मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घूमने-फिरने या सामाजिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। वैवाहिक आनंद का अनुभव होगा।
मीन (Pisces)
दूसरे भाव में चंद्रमा खर्च और क्रोध पर संयम रखने की सलाह देता है। विवाद और पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है।











