07:06 PM, 28-2025
CSK vs RCB Live: दोनों टीमों की प्लइंग-11
आरसीबीः विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, रासिख डार सलाम, जैकब बैथेल, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे।
सीएसकेः रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जैमी ओवरटन, शेख रशीद।
07:01 PM, 28-2025
CSK vs RCB Live: चेन्नई ने जीता टॉस
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीएसके ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। उसने नाथन एलिस की जगह मथीशा पथिराना को मौका दिया है। आरसीबी ने भी एकादश में एक बदलाव किया है और राशिख की जगह भुवनेवश्वर कुमार की वापसी हुई है।
06:30 PM, 28-2025
CSK vs RCB Live: चेन्नई के स्पिनर्स की तिकड़ी से रहना होगा सावधान
चेन्नई के पास अनुभवी रवींद्र जडेजा हैं जो लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं जबकि पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी के जरिए उन्होंने अपने ‘पुराने खिलाड़ी’ रविचंद्रन अश्विन को टीम के साथ जोड़ा है। टीम ने अफगानिस्तान के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर नूर अहमद को भी टीम में शामिल किया है और इस तिकड़ी ने कुछ दिन पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। मुंबई के खिलाफ तीनों ने मिलकर 11 ओवर फेंके और 70 रन देकर पांच विकेट लिए।
06:17 PM, 28-2025
CSK vs RCB Live: विराट को छोड़कर आरसीबी में सभी नए खिलाड़ी शामिल
आरसीबी की मौजूदा टीम में सिर्फ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ही उस मैच का हिस्सा थे और अब वह दूसरी बार सुपरकिंग्स के किले को भेदना चाहेंगे। हालांकि आरसीबी की राह आसान नहीं होगी। हमेशा की तरह चेन्नई की टीम स्पिनरों की मददगार पिच पर अपने घरेलू मैचों में विरोधी टीमों को कड़ी टक्कर देने को तैयार होगी।
06:13 PM, 28-2025
CSK vs RCB Live: आरसीबी की नजरें 17 साल सूखा समाप्त करने पर
आरसीबी और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा। इस मैच में आरसीबी की नजर चेपॉक में जीत के 17 साल के इंतजार को खत्म करने पर टिकी होंगी। आरसीबी ने सीएसके को यहां सिर्फ एक बार हराया है और वह भी 2008 में टूर्नामेंट के पहले सत्र में।
06:08 PM, 28-2025
CSK vs RCB Live Score: सीएसके का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, दोनों टीमों ने प्लेइंग-11 में किया एक-एक बदलाव
आईपीएल क्रिकेट लाइव स्कोर, सीएसके वीएस आरसीबी आईपीएल 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला हो रहा है। दोनों ही टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता हमेशा कड़ी रही है और प्रशंसकों को इस मैच का इंतजार रहता है क्योंकि इसमें धोनी और कोहली का आमना-सामना होता है। सीएसके और आरसीबी ने जीत के साथ शुरुआत की थी और इनकी नजरें इस लय को बरकरार रखने पर टिकी होंगी।











