![]()
हरियाणा के रेवाड़ी में क्रेडिट कार्ड के नाम पर कॉल के बाद युवक के खाते से दो कंपनियों को पेमेंट की गई। युवक के साथ एक लाख 59 हजार 800 रुपए का फ्रॉड हो गया। पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को अपनी शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया है।
।
रेवाड़ी के सेक्टर 3 निवासी रूपेश कुमार ने बताया कि उसका एक्सिस बैंक में खाता है। उसके फोन पर एक कॉल आई थी, जो कि क्रेडिट कार्ड के संबंध में थी। कॉल करने वाले को मना करने के बाद वह सो गया। शाम को उठने के बाद वह जॉब पर चला गया। सुबह उसके पास मैसेज आया कि उसके क्रेडिट कार्ड से दो कंपनियों को पेमेंट हुई है। एक पेमेंट 10 हजार तो दूसरी एक लाख 49 हजार 800 रुपए थी। उसके पास कोई OTP भी नहीं आया। उसने किसी लिंक पर भी क्लिक नहीं किया लेकिन उसके खाते से पेमेंट हुई है।
मामले की चल रही है जांच : SI राहुल
साइबर पुलिस थाने के SI राहुल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। संबंधित कंपनियों के खातों की जांच की जा रही है। खातों के अनुसार आरोपियों को ट्रैस किया जाएगा। जल्द ही पूरे मामले की जांच पूरी कर आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगें।












