।
यूके भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी की है। विजय नगर निवासी कश्मीरा देवी ने पुलिस में शिकायत दी कि उनके बेटे गौरव और बहू ब्यूटी कुमारी को विदेश भेजना था। शिव कॉलोनी निवासी नीरज से इसको लेकर बात हुई। उ सने बताया कि हुड्डा कॉम्प्लेक्स में गोल्डी शर्मा का दफ्तर है, जो यह काम करता है। 27 नवंबर 2023 को नीरज ने गोल्डी शर्मा से मुलाकात करवाई। 1 दिसंबर 2023 को गौरव और ब्यूटी के साथ गोल्डी शर्मा का एग्रीमेंट हुआ। इसके बाद कश्मीरा देवी ने 9 लाख रुपए गोल्डी शर्मा को दिए। कुछ रकम गूगल पे से और कुछ नकद अमन को दी गई।
अमन खुद घर आकर पैसे लेकर गया। काफी समय बीतने के बाद भी विदेश भेजने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। कश्मीरा देवी ने पैसे वापस मांगे। दबाव डालने पर 12 जुलाई 2024 को 1 लाख रुपए उनके खाते में लौटाए गए। बाकी रकम के लिए अमन ने 3.50 लाख रुपए का कैनरा बैंक का चेक और नीरज ने 4.40 लाख रुपए का यस बैंक का चेक दिया। जब कश्मीरा देवी ने ये चेक बैंक में लगाए तो दोनों बाउंस हो गए। इसके बाद जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया तो पैसे लौटाने से इनकार कर दिया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। कश्मीरा देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।












