टीला धंसने से मलबे में दबे दंपती: महिला की मौ*त, पति गंभीर रूप से घायल

टीला धंसने से मलबे में दबे दंपती: महिला की मौ*त, पति गंभीर रूप से घायल
RECORDER - 1

04 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk: जाजमऊ में टीला धंसने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर महिला की मौ*त, पति घायल    कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के चलते एक टीला धंसने से बड़ा हादसा हो गया। जिन्नाथों की मस्जिद के पास ऊंचा टीला इलाके में रहने वाले मोहम्मद सफीक और उनकी पत्नी अनीस फातिमा (60) आंगन में नाली बना रहे थे, ताकि लगातार हो रही बारिश का पानी घर से बाहर निकाला जा सके। इसी दौरान अचानक टीला धंस गया और मलबा दोनों के ऊपर आ गिरा। हादसे में अनीस फातिमा मलबे में दब गईं, जबकि उनके पति सफीक मामूली रूप से घायल हो गए।

परिजन तुरंत दोनों को पास के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से अनीस को गंभीर हालत में कांशीराम अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। अनीस फातिमा के दो बेटे हैं, जो पल्लेदारी कर परिवार का गुजारा करते हैं।