‘US के खिलाफ साजिश, पुतिन और किम को दी शुभकामनाएं’ – शी जिनपिंग पर ट्रंप का निशाना

03 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर 

International Desk चीन के विक्ट्री डे परेड में पुतिन और किम की मौजूदगी, ट्रंप ने शी चिनफिंग पर साधा निशाना                                                                                                                            चीन में विक्ट्री डे परेड 2025 का आयोजन द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की हार की 80वीं सालगिरह पर किया गया। इस मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका का नाम लिए बिना कहा कि चीन किसी भी दबाव या धौंस से डरने वाला नहीं है।

इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में चीन पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शी चिनफिंग उन अमेरिकी सैनिकों का जिक्र करेंगे जिन्होंने चीन को विदेशी आक्रमणकारियों से आज़ादी दिलाने में अपनी जान गंवाई। ट्रंप ने कहा, “चीन की जीत और सम्मान के लिए कई अमेरिकी शहीद हुए थे। उम्मीद है कि उन्हें उनके साहस और बलिदान के लिए याद किया जाएगा।”

ट्रंप ने आगे लिखा, “राष्ट्रपति शी और चीन के लोगों के लिए यह उत्सव का दिन है। कृपया पुतिन और किम जोंग उन को मेरी शुभकामनाएं दें, क्योंकि आप संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।”