दिलजीत की फिल्म पर बयान देना पड़ा महंगा, गुरु रंधावा को डिएक्टिवेट करना पड़ा X अकाउंट

27 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

 Bollywood Desk: दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, गुरु रंधावा ने डिएक्टिवेट किया X अकाउंट                                                                                                                    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उन्होंने दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 को लेकर बिना नाम लिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें देश के प्रति वफादारी को लेकर तीखा संदेश दिया गया था। लेकिन यह पोस्ट उन्हीं के लिए भारी पड़ गया, जिसके बाद उन्हें अपना X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट डिएक्टिवेट करना पड़ा।

गुरु रंधावा ने अपनी पोस्ट में लिखा था,                                                                                      “भले ही आप पूरी तरह विदेशी हो जाएं, लेकिन अपने देश के साथ कभी धोखा न करें। भले ही आपकी नागरिकता अब भारतीय न हो, पर आप यहीं पैदा हुए हैं — कृपया इसे याद रखें।”

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा:                                                                                           “इस देश ने कई महान कलाकार दिए हैं, और हमें इस पर गर्व है। जिस मिट्टी में जन्म लिया, उस पर गर्व करें। यह सिर्फ एक सलाह है। कृपया विवाद खड़े न करें और भारतीयों को मैनिपुलेट करना बंद करें। पीआर कलाकार से बड़ा होता है।”

हालांकि गुरु रंधावा ने सीधे तौर पर फिल्म या किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग यह मान बैठे कि यह निशाना दिलजीत दोसांझ और उनकी फिल्म सरदार जी 3 की ओर था। इसके बाद उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। कई यूज़र्स ने उन पर लाइमलाइट बटोरने और पब्लिसिटी के लिए विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया।

बढ़ती ट्रोलिंग और विवादों के बीच आखिरकार गुरु रंधावा ने अपना X अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया।

वहीं बात करें फिल्म सरदार जी 3 की, तो यह फिल्म भी विवादों में है। वजह है फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी। इसी कारण सरदार जी 3 को भारत में रिलीज़ न करने का फैसला किया गया है। यह फिल्म 27 जून को ओवरसीज में रिलीज हो रही है, लेकिन भारत में इसे लेकर विरोध और नाराजगी जारी है।

हालांकि फिल्म और इसके कलाकारों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही, लेकिन गुरु रंधावा के इस घटनाक्रम ने विवाद को और गहरा कर दिया है।