बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आएं – संत प्रेमानंद महाराज

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आएं – संत प्रेमानंद महाराज

09 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk:  इस समय पंजाब समेत देश के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। यमुना के उफान से मथुरा-वृंदावन और आगरा जैसे पश्चिमी यूपी के क्षेत्रों में हालात गंभीर हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ़ आपदा से लोगों की पीड़ा शब्दों में बयान करना मुश्किल है।

इसी बीच वृंदावन के विश्वविख्यात संत प्रेमानंद जी महाराज ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए समाज से आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, “हमारे देश के कई राज्यों में बाढ़ आई हुई है। वृंदावन में भी हजारों लोग भूख और प्यास से जूझ रहे हैं, बिजली-पानी की समस्या है और लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। ऐसे में हमें अपनी क्षमता के अनुसार उनकी मदद करनी चाहिए। नावों के माध्यम से खाने और दूध के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुँचाए जाएं।”

महाराज ने आगे कहा कि देश के जिस भी हिस्से में बाढ़ का प्रकोप है, वहां लोगों को पीड़ितों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। “अगर कोई 50 लोगों का भी खाना बनाकर उन्हें पहुँचा दे तो यह कार्य भी अत्यंत सार्थक होगा। जीवन का वास्तविक महत्व तभी है जब हम दूसरों का भला और कल्याण करें।”