फतेहाबाद को सीएम सैनी की बड़ी सौगात: टोहाना के नए बस स्टैंड सहित आठ प्रोजेक्ट्स का होगा शुभारंभ

फतेहाबाद को सीएम सैनी की बड़ी सौगात: टोहाना के नए बस स्टैंड सहित आठ प्रोजेक्ट्स का होगा शुभारंभ

11 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 दिसंबर को फतेहाबाद पहुंचेंगे, जहां वे जिले को आठ बड़े विकास प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे। प्रशासन ने इन परियोजनाओं की सूची सीएम कार्यालय को भेज दी है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं। टोहाना के नए बस स्टैंड की सफाई और व्यवस्था का काम भी शुरू हो चुका है।

मुख्यमंत्री इस दौरान टोहाना में तैयार नए बस स्टैंड भवन, गांव त्योंद में 33 किलोवाट के बिजलीघर और जाखल नगर पालिका के नवनिर्मित मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, टोहाना क्षेत्र के गांव मूसाखेड़ा और साधनवास में सामुदायिक भवन, साधनवास की फिरनी, मूसाखेड़ा की सड़क तथा गांव चांदपुरा, करंडी और पारता के स्कूलों में नए कमरे, लाइब्रेरी भवन और प्रार्थना सभा शेड का शिलान्यास भी किया जाएगा।

सीएम सैनी फतेहाबाद के एमएम कॉलेज मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के ग्रैंड फिनाले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।