21 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: चंडीगढ़ में आज दोपहर 1 बजे सीएम मान की कैबिनेट बैठक, 13 प्रस्तावों पर होगी चर्चा लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक आज दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री आवास, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी।
बैठक में कुल 13 अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इन प्रस्तावों में आम जनता को राहत देने के साथ-साथ राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे शामिल हैं।
संभावित निर्णयों में सस्ती दरों पर रिहायशी कॉलोनियां विकसित करना, इंडस्ट्री को दी जा रही बिजली की दरों में संशोधन करना, और प्रदेश के डार्क जोन इलाकों में गिरते भूजल स्तर को लेकर सुधारात्मक कदम उठाना शामिल हैं।
बैठक में लिए जाने वाले निर्णय राज्य की नीतियों और आम लोगों के जीवन पर असर डाल सकते हैं। इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।