Chief Minister nayab saini reach Global City meet Foreign Investors Gurugram | गुरुग्राम में आज ग्लोबल सिटी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री: विदेशी निवेशकों के साथ निर्माण कार्य का जायजा लेंगे, 950 करोड़ खर्च कर रही सरकार – gurugram News

मुख्समंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी का दौरा करने आ रहे हैं।

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज द्वारका एक्सप्रेस वे के किनारे बसाई जा रही अत्याधुनिक ग्लाेबल सिटी का दौरा करेंगे। वे ग्लोबल सिटी के विदेशी निवेशकों के साथ बैठक करेंगे और निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। सेक्टर 36 से लेकर सेक्टर 37 ए के 10

पहले चरण के निर्माण पर सरकार द्वारा 950 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके तहत सड़क, सीवर व अन्य लाइन के साथ 18 किमी का का टनल बनेगा। पहले चरण में 587 एकड़ में काम होना है। जिसे 31 जनवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा। यहां सड़क निर्माण का कार्य लगभग 70 प्रतिशत हो चुका है।

अधिकारियों के मुताबिक दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर ग्लोबल सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इस शहर में बसने वाले लोगों को अंदर ही स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उनको किसी भी प्रकार की सुविधा का फायदा लेने के लिए शहर से बाहर नहीं आना होगा। एचएसआईआईडीसी की निगरानी में ग्लोबल सिटी में काम चल रहा है।