संख्याः 1037/2025
शिमला 06 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Himachal Desk: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊना जिले के गगरेट के पास एक एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिरने से हुई तीन लोगों की मृ*त्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल भी हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।