मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की विकासवादी सोच से बदला सरकारी स्कूलों का स्वरूप – मार्केट कमेटी चेयरमैन

20 मई, 2025 Fact Recorder                                                                                  कार्यालय: ज़िला जनसंपर्क अधिकारी, श्री मुक्तसर साहिब

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की सशक्त नेतृत्व और विकासशील सोच के अंतर्गत “पंजाब शिक्षा क्रांति” मुहिम के तहत पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों की सूरत संवारने के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक प्रयासों के चलते आज विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ की अगुवाई में श्री मुक्तसर साहिब विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में 63.82 लाख रुपये की लागत से किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर संबोधन करते हुए श्री मुक्तसर साहिब की मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरजीत सिंह संधू लुबाणियांवाली ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की विकास परक सोच के चलते सरकारी स्कूलों में बड़े स्तर पर कराए गए कार्यों के कारण जहां स्कूलों की बुनियादी ढांचा मजबूत हो रहा है, वहीं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाएं भी मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को देशभर में अग्रणी बनाने के लिए जो सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं, वे प्रशंसनीय हैं। आज सरकारी प्राइमरी स्कूल अटारी में 7.51 लाख, सरकारी प्राइमरी स्कूल चक्क काला सिंह वाला में 10.11 लाख, सरकारी प्राइमरी स्कूल रोड़ांवाली में 15 लाख, सरकारी प्राइमरी स्कूल जवाहरवाला में 16.20 लाख और सरकारी प्राइमरी स्कूल रणजीतगढ़ चुग्गे में 15 लाख रुपये की लागत से किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।