24 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: छठ पूजा 2025: व्रत से पहले जानें जरूरी नियम — क्या करें और क्या नहीं लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह पर्व चार दिनों तक चलता है और प्रत्येक दिन का अपना धार्मिक महत्व है। छठ पूजा में छठी मैया और भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। यह पर्व नहाए-खाय से शुरू होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होता है।
छठ पूजा 2025 की तिथियां
- 25 अक्टूबर: नहाय-खाय
- 26 अक्टूबर: खरना
- 27 अक्टूबर: शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य
- 28 अक्टूबर: सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य, समापन
छठ पूजा में क्या करें
- व्रत से पहले पवित्र स्नान अवश्य करें।
- घर और पूजा स्थल को साफ-सुथरा रखें।
- व्रती महिलाएं नारंगी सिंदूर लगाएं।
- रात में व्रत कथा पढ़ें या सुनें।
- केवल घर में बना हल्का और शुद्ध भोजन ही ग्रहण करें।
- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही ठेकुआ और प्रसाद का सेवन करें।
- झूठ, द्वेष और गुस्से से दूर रहें।
छठ पूजा में क्या न करें
- तामसिक भोजन जैसे लहसुन, प्याज, मांस, मछली, शराब और तंबाकू का सेवन न करें।
- बाहर का तला-भुना भोजन न खाएं।
- बिना स्नान किए पूजा न करें।
- पुरानी या फटी टोकरी का उपयोग न करें।
- प्रसाद ग्रहण करने से पहले कुछ न खाएं।
- मसालेदार या भारी भोजन से बचें।
छठ पूजा सदियों से मनाई जा रही है और इसके नियमों का पालन श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान शुद्धता, संयम और भक्ति का पालन करना आवश्यक है।
Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। फैक्ट रिकॉर्डर इसकी पुष्टि नहीं करता।
 

