हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को 4 करोड़ और प्लॉट की घोषणा पर घमासान मचा है। भाजपा नेता बबीता फोगाट ने विनेश का नाम लिए बिना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “यदि सरकार 15 साल पहले वर्तमान सुविधाएं मुहैया करवाती तो मेडल के मामले म
.
वहीं विनेश फोगाट ने लिखा, ”2 रुपए लेकर ट्वीट करने वालों और फ्री का ज्ञान बांटने वालों… जरा ध्यान से सुनो। तुम्हारी जानकारी के लिए बता दूं, अब तक करोड़ों के ऑफर ठुकरा चुकी हूं। सॉफ्ट ड्रिंक्स से लेकर ऑनलाइन गेमिंग तक, पर मैंने कभी अपने उसूलों का सौदा नहीं किया। जो कुछ भी हासिल किया है, मेहनत की ईमानदारी और अपनों के आशीर्वाद से किया है और उसी पर गर्व है।
जहां तक मांगने की बात है, “मैं उस धरती की बेटी हूं जहां आत्मसम्मान मां के दूध में घुला होता है। मैंने अपने पूर्वजों से सीखा है हक छीना नहीं जाता, जीता जाता है। जरूरत पड़ने पर अपनों को पुकारना भी आता है, और जब कोई अपना तकलीफ में हो तो उनके साथ दीवार बनकर खड़ा रहना भी आता है।”

विनेश ने कहा था- खेल एकेडमी बनाऊंगी विनेश फोगाट ने हरियाणा सरकार की ओर से 4 करोड़ रुपए मिलने की घोषणा के बाद आभार जताया था। विनेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, “वह इस पैसे से इंटरनेशनल लेवल की एक खेल एकेडमी बनाएंगी। यह उनका सपना है, जो इस प्राइज मनी के जरिए साकार होने जा रहा है। यह केवल एक इनाम नहीं है, बल्कि अवसर और असली जीत है।”
इसे बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, ”नाम देना राजनीति का विषय नहीं है। सरकार विनेश के सम्मान में कोई कमी नहीं रहने देगी। विनेश फोगाट हमारे लिए हीरो है।”

पेरिस ओलिंपिक में बाहर हुई थीं विनेश विनेश 2024 के पेरिस ओलिंपिक में फाइनल मुकाबले तक पहुंची थीं, लेकिन 100 ग्राम बढ़े वजन की वजह से वह फाइनल मुकाबला खेलने से पहले ही बाहर हो गईं। इसके बाद CM नायब सैनी ने विनेश का सिल्वर मेडलिस्ट जैसा सम्मान करने का ऐलान किया था।
हालांकि, जब कुछ नहीं मिला तो विनेश ने विधानसभा के बजट सत्र में कहा था कि सरकार ने उन्हें सिल्वर मेडल के बराबर सम्मान देने की घोषणा की थी। 8 माह बीत गए, लेकिन कुछ नहीं मिला।
—————————–
ये खबर भी पढ़ें :-
हरियाणा CM बोले- विनेश फोगाट हमारी हीरो:सम्मान में कमी नहीं रहेगी; ₹4 करोड़ की घोषणा पर कांग्रेस MLA बोलीं- इससे मेरा सपना पूरा होगा

हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को 4 करोड़ और प्लॉट की घोषणा पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार विनेश के सम्मान में कोई कमी नहीं रहने देगी। विनेश फोगाट हमारे लिए हीरो है। वहीं विनेश फोगाट ने कहा कि मैं इस पैसे से इंटरनेशनल लेवल की एक खेल एकेडमी बनाऊंगी। यह उनका सपना है, जो इस प्राइज मनी के जरिए साकार होने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर











