![]()
चोरों द्वारा काटा गया गोदाम का ताला।
चरखी दादरी जिले के गांव खेड़ी बत्तर में बने गोदाम से मशीनों के पार्ट व दूसरा सामान चोरी कर लिया गया। गोदाम मालिक ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
।
गोदाम से सामान चोरी पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी शहर के वार्ड 4 निवासी राकेश ने बताया कि वह क्रेशर के पार्ट, स्क्रेप, मशीन आदि खरीदने व बेचने का कार्य करता हूं। उसने अपना सामान को रखने के लिए दादरी-लोहारू रोड़ पर गांव खेड़ी बत्तर के अड्डे के पास इन्द्रा कनाल के नजदीक गोदाम बनाया हुआ है जहां पर काफी सामान रखा हुआ है।
ताला काटकर दिया घटना को अंजाम
उसने टिन सैड लगाकर गेट लगाया हुआ है। जिस पर ताला लगा रखा है जब वहां काम करने वाला कर्मचारी गोदाम पर गया तो उसने देखा कि गेट का ताला काटा हुआ था जिस पर कर्मचारी ने गोदाम मे जाकर देखा तो पाया कि एक ट्रांसफॉर्मर की क्वाइल व तेल निकालकर, 4 ऑक्सीजन सिलेंडर, मशीनों का लूज पार्ट व स्क्रैप जिसकी लगभग कीमत 6-7 लाख रुपए है। अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गये है। जिस बाबत उसने मेरे पास फोन किया वह अपनी बहन के लड़के की शादी मे भात लेकर गया हुआ था। बाद में वह गोदाम पर गया उसे आशंका है कि इस चोरी से पहले भी गोदाम से लूज सामान उठाया गया है।
पहले भी चोरी की आशंका
चोर बार-बार मौका देखकर सामान को उठा रहे है। इस पर आस-पास के व्यक्तियों से पूछताछ की व कैमरों को देखा तो तो पाया कि रात को लगभग 1 से 3 बजे के मध्य लोडिंग व्हीकल व एक सफेद रंग की गाड़ी गोदाम में जाती दिखाई दे रही है। उसने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।











