सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते राजपूत महासभा के पदाधिकारी।
चरखी दादरी में राजपूत महासभा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा महान योद्धा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी को लेकर रोष बना हुआ है। शुक्रवार को महासभा के पदाधिकारी स्थानीय लघु सचिवालय में एकत्रित हुए ओर डीसी के मार्फत पीएम को ज्ञ
।
पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
बता दे कि चरखी दादरी में राजपूत महासभा के अध्यक्ष मदन सिंह परमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सांसद रामजी लाल सुमन की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जाए। इस संबंध में राजपूत महासभा ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

दादरी लघु सचिवालय में एकत्रित राजपूत महासभा के लोग।
सांगा को गद्दार कहने पर आपत्ति महासभा से वकील देवेन्द्र सिंह परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन में सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राज्यसभा में इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्दों की घोर निंदा की गई है। महासभा का कहना है कि राणा सांगा भारतीय इतिहास के महान योद्धा थे, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
उन्हें गद्दार कहकर संबोधित करना न केवल अनुचित है, बल्कि पूरे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। राजपूत महासभा और सर्व समाज ने एकजुट होकर मांग की है कि रामजी लाल सुमन की राज्यसभा सदस्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।












