Charkhi Dadri police ganja recovered case registered | दादरी में युवक ने अपने ही घर से पकड़वाया गांजा: पुलिस को फोन कर कहा उसका भाई बेचता है नशीला पदार्थ – Charkhi dadri News

चरखी दादरी जिले के गांव जेवली में एक युवक ने अपने ही घर से नशीला पदार्थ पकड़वाया है। उसने पुलिस को फोन कर कहा कि उसका भाई अपने दोस्त के साथ गांजा बेचने का काम करता है। जिसके बाद बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बिस्तर में से गांजा बरामद किया और दो य

भाई के साथ हुई कहासुनी पुलिस को दी शिकायत में गांव जेवली निवासी दीपक ने बताया कि वह गांव में दुकानदारी का काम करता है। उसका छोटा भाई मंदीप उर्फ मोनू जो नशे का आदी है। उसने बताया कि उसके भाई ने उसके साथ झगड़ा किया। कुछ समय बाद गांव का ही योगेश उनके घर आया और उसके भाई मंदीप से गांजा के बारे में पूछा तो उसने यह बात सुन ली। जिसके बाद उसने अपने भाई व उसके दोस्त से गांजा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताने से मना कर दिया और उसके साथ कहासुनी करके चले गए।

बिस्तर में मिला गांजा

कुछ देर बात जब वह अपनी दुकान पर चला गया तो योगेश वहां आया और उसने कहा कि सुबह मैं और मोनू गांजा लेकर आए थे वह आपके घर में है वो दे दो। इसी बात को लेकर उसके साथ कहासुनी हो गई। उसी समय गांव का एक व्यक्ति वहां आ गया और उसके साथ मिलकर जब योगेश को पकड़ने को प्रयास किया तो वह बाइक वहीं छोड़कर भाग गया। दीपक ने बताया कि जब उसने घर जाकर तलाशी ली तो बिस्तरों में छुपाई हुए एक पॉलिथीन मिली जिसमें गांजा डला हुआ था।

फोन कर पुलिस को सूचना दी

जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांजा को कब्जे में लेकर वजन किया गया तो 280 ग्राम गांजा मिला। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसका भाई मंदीप व उसका दोस्त योगेश मिलकर गांजा बेचने का काम करते हैं। उसने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों ने खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।