Charkhi Dadri Grain Market Atal Kisan Mazdoor Canteen HSAM Board Panchkula Kisan Rest House Budget | दादरी में अटल किसान-मजदूर कैंटिन शुरू होने का इंतजार: फसल खरीद हो चुकी शुरू,मंडी आने वाले लोगों व श्रमिकों ने नहीं मिल रहा लाभ – Charkhi dadri News

दादरी मंडी में काम करते श्रमिक।

चरखी दादरी अनाज मंडी में पहली बार अटल किसान मजदूर कैंटिन शुरू होनी है। मुख्य प्रशासक हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग (HSAM) बोर्ड पंचकुला द्वारा इसको लेकर स्वीकृति भी दे दी गई है। शुरुआत में यह किसान विश्रामगृह में अस्थाई पर शुरू होनी है और जिसक

मार्केट कमेटी अधिकारियों द्वारा इसी सप्ताह सोमवार-मंगलवार तक कैंटिन चालू करवाने का दावा किया गया था। लेकिन अभी तक कैंटिन शुरू नहीं हो पाई है। जिससे मंडी आने किसान व यहां काम करने वाले कैंटिन सुविधा से वंचित हैं और उन्हें दस रुपए में खाना अभी तक नहीं मिल पाया है। मार्केट कमेटी सचिव ने कहा है कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं और अति शीघ्र इसे चालू करवाया जाएगा। मंडी में खरीद हो चुकी शुरू दादरी मंडी में फसलों की खरीद शुरू हो चुकी है। सरकार द्वारा 15 मार्च से सरसों की खरीद शुरू की गई है जबकि 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। फसल बेचने के लिए प्रतिदिन मंडी में बड़ी संख्या में किसान मंडी आते हैं। इसके अलावा प्रवासी व स्थानीय श्रमिक भी काफी संख्या में यहां मजदूरी करते हैं। लेकिन अभी तक ये सभी सरकार द्वारा शुरू की गई अटल किसान मजदूर कैंटिन योजना के लाभ से वंचित हैं।

दादरी अनाज मंडी।

दादरी अनाज मंडी।

निकाय चुनाव के चलते अटका था काम निकाय चुनाव के चलते कैंटिन खोलने के 20 फरवरी को जारी पत्र पर कांग्रेस विधायक आफताब अहमद द्वारा राज्य चुनाव आयोग हरियाणा में आपत्ति जताए जाने के बाद वापस ले लिया गया था। जिसके बाद कैंटिन खुलने की प्रक्रिया अटक गई थी । दादरी जिले में निकाय चुनाव नहीं थे जिसके चलते कैंटिन शुरू करने की स्वीकृति दे दी गई थी। लेकिन धीमी प्रक्रिया के कारण सरसों खरीद शुरू होने के 15 दिन बाद तक भी कैंटिन शुरू नहीं हो पाई है। 20 फरवरी को जारी हुआ था पत्र एचएसएएम बोर्ड द्वारा बीते 20 फरवरी को एक पत्र जारी किया गया था। जिसमें चरखी दादरी सहित हरियाणा की 40 अनाज मंडियों में एडिशनल अटल किसान-मजदूर कैंटिन खोलने की बात कहीं गई थी। इन मंडियों में किसानों,आढ़तियों व दूसरे लोगों को 10 रुपए प्रति थाली के हिसाब से भोजन मुहैया करवाया जाना था। इन सभी मंडियों में 12 मार्च तक कैंटिन शुरू करवाने के निर्देश दिए गए थे।

लेकिन निकाय चुनाव के चलते इस पत्र को वापस लिया गया और कैंटिन खोलने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई । जिसके चलते अटल किसान मजदूर कैंटिन के लिए संबंधित मंडियों में लोगों को इंतजार करना पड़ा। हालांकि दादरी जिले में चुनाव नहीं थे जिसके चलते दोबारा से यहां कैंटिन शुरू करने के निर्देश जारी कर स्वीकृति दी गई जिसके बाद से यहां प्रक्रिया शुरू हुई और दादरी मंडी में जल्द यह कैंटिन शुरू होने की उम्मीद है।

दादरी अनाज मंडी का किसान विश्रामगृह जहां अस्थाई तौर पर कैंटिन शुरू होनी है।

दादरी अनाज मंडी का किसान विश्रामगृह जहां अस्थाई तौर पर कैंटिन शुरू होनी है।

अस्थाई तौर पर होनी है शुरू दादरी मार्केट कमेटी की ओर से इस सप्ताह के शुरुआत में सोमवार या मंगलवार तक हर हाल में कैंटिन शुरू करवाने का दावा किया गया था। लेकिन यह शुरू नहीं हो पाई। सचिव विजय कुमार ने बताया कि कैंटिन को शुरू करवाने के लिए प्रक्रिया जारी है। 7 लाख रुपए का बजट भी जारी हो चुका है। उन्होंने बताया कि कैंटिन के लिए यहां भवन नहीं बना है। जिसके चलते अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह के हॉल में इसे अस्थाई तौर पर शुरू करवाया जाएगा। जिसके लिए बर्तन व दूसरा सामान खरीदा जा चुका है और तैयारी अंतिम चरण में है। खाना बनाने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप से बात कर आगामी एक या दो दिन में दादरी में कैंटिन को शुरू करवा दिया जाएगा।

दादरी मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार।

दादरी मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार।

सेल्फ-हेल्प ग्रुप की महिलाएं तैयार करेंगी खाना मार्केट कमेटी सचिव के अनुसार अटल किसान मजदूर कैंटिन में सेल्फ-हेल्प ग्रुप की महिलाएं खाना तैयार करेंगी। इनको प्रति प्लेट 25 रुपए मिलेंगे। जिसमें 10 रुपए का कूपन कटेगा जिसका वहन खाना खाने वाला किसान, मजदूर करेगा जबकि 15 रुपए की सब्सिडी मार्केट कमेटी ओर से वहन की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैंटिन में कम से कम 200 प्लेट प्रतिदिन की होंगी।