दादरी में शवगृह के बाहर पोस्टमार्टम करवाते मृतका के पति व अन्य परिजन।
चरखी दादरी जिले के गांव हिंडोल में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे के समय महिला घर में अकेली थी और आटा चक्की की मोटर के करंट की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई। बाद में परिवार के लोग किसी काम से वहां गए तो वह मृत अवस्था में
।
घर में पोचा लगा रही थी प्राप्त जानकारी के अनुसार बिमला का पति दयानंद खेत गया हुआ था और वह घर में अकेली थी। वह शुक्रवार सुबह घर में पोचा लगा रही थी। उसी दौरान वहां लगी आटा चक्की की मोटर के करंट की चपेट में आ गई।
करंट की चपेट में आने से वह बेहोश होकर वहां गिर गई और मौत हो गई। बाद में पड़ौस में रहने वाला परिवार का युवक वहां पहुंचा तो उसे वहां इस हाल में देखकर डायल 112 पर कॉल की। जिसके बाद ईआरवी टीम मौके पर पहुंची और शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंची। बाद में बौंद कलां थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया।

मामले में कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिस।
तेल के रूपए लेने के लिए गया था युवक मृतका के पति दयानंद ने बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड है और खेतीबाड़ी करता है। वह सुबह खेत गया था। उस दौरान गाड़ी का तेल खत्म हो गया। उसने अपने भतीजे के बेटे के पास फोन कर कहा कि अपनी दादी (मृतका बिमला) से रूपए ले और तेल लेकर खेत आ जा। जब वह रुपए लेने के लिए घर गया तो वह आटा चक्की की मोटर के समीप मृत पड़ी थी। तीन बेटियों की मां थी मृतका हिंडोल निवासी दयानंद ने बताया कि उनको बेटा नहीं हैं। उसकी तीन बेटियां हैं जो शादीशुदा हैं और अपने ससुराल में हैं। घर पर वह और उसकी पत्नी दो ही सदस्य रहते थे। वह खेत गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। उसी दौरान करंट लगने से हादसा हो गया जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की बौंद कलां पुलिस थाना से सिविल अस्पताल पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई अजीत ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। जिसके बाद शव को सिविल अस्पताल लाया गया है और कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका बिमला के पति दयानंद के बयानों के आधार पर मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।











