Charkhi Dadri CIA team blockade, ganja recovered, Badhra police station NDPS Act case registered, action | दादरी में CIA ने नाकाबंदी कर दो नशा तस्कर पकड़े: 6 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद, गाड़ी में लेकर आ रहे थे – Charkhi dadri News

पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर।

चरखी दादरी सीआईए टीम ने गांव भांडवा के समीप नाकाबंदी कर एक गाड़ी से 6 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ बाढड़ा पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

6 किलो 250 ग्राम गांजा पकड़ा बता दे कि सीआईए स्टाफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव हुई व जेवली निवासी दो व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने का काम करते हैं ओर गाड़ी में बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर भिवानी जिले के सिंघानी की तरफ से गांव जेवली जाएंगे।

पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर व बरामद किया गया गांजा।

पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर व बरामद किया गया गांजा।

भांडवा के समीप की नाकाबंदी

टीम ने गांव भांडवा के समीप नाकाबंदी की और गाड़ी आने पर उसे रुकवाया और राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाकर तलाशी ली तो गाड़ी में से 6 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बाढड़ा पुलिस थाना मे केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव हुई निवासी धर्मबीर व जेवली निवासी हरदीप के रूप में हुई है।