पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन व जांच अधिकारी।
चरखी दादरी जिले के बाढड़ा कस्बा में टैंट हाउस पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां कागजी कार्रवाई कर शव का पोस
।
गोदाम में लगाया फंदा चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि चरण सिंह बीते करीब 20-22 सालों से उनके गांव के एक व्यक्ति पवन जिसने बाढड़ा में टैंट हाउस कर रखा है वहां काम करता था। वह अधिकतर वहीं रहता था। शनिवार सुबह टैंट हाउस संचालक गोदाम में गया तो वह वहां पर फांसी के फंदे से लटक रहा था। उसने उसे नीचे उतरवाया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया।

दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे हड़ौदी के ग्रामीण।
अविवाहित था मृतक सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाने पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित था। चरण 9 भाईयों में बीच का था उसके चार भाई उससे छोटे व चार बड़े हैं। इत्तफाकिया कार्रवाई की बाढड़ा पुलिस थाना से शव का पोस्टमॉर्टम करवाने दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे जांच अधिकारी एचसी रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भाई अजीत के बयान दर्ज कर मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।











