![]()
डीजे संचालकों को निर्देश देते बाढड़ा एसएचओ दिलबाग सिंह।
चरखी दादरी जिले के बाढड़ा पुलिस थाना एसएचओ ने शनिवार को क्षेत्र के डीजे संचालकों व मैरिज पैलेस मालिकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि वे किसी भी कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाने ना बजाए। इसके अलावा रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने के
।
डीजे साउंड संचालकों को बुलाया पुलिस थाने बता दे कि गन कल्चर के हरियाणवी गाने बैन किए जाने के बाद से हरियाणवी सिंगर व गाने खूब सुर्खियों में हैं। कई स्थानों पर कार्यक्रमों के दौरान इस प्रकार के गाने गाए जाने पर कलाकारों को बीच में भी रोका गया है। इसी कड़ी में अब पुलिस भी इसको गंभीरता से ले रही है और गन कल्चर के गानों को बजायें जाने से रोकने के लिए प्रयास कर रही है।
10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे
बाढड़ा एसएचओ दिलबाग सिंह ने शनिवार को बाढड़ा क्षेत्र के डीजे ऑपरेटर को आज बाढड़ा पुलिस थाने बुलाया गया जहां एसएचओ ने उनके साथ बातचीत की और निर्देश दिए की किसी भी कार्यक्रम में गन कल्चर व अश्लील गाने नहीं बजाने के निर्देश दिए। साथ ही रात दस बजे के बाद डीजे नहीं बजायें और निर्धारित आवाज में ही डीजे बजाए।












